मझगांव में जंगल से सटे गांवों में गजराजों का तांडव, चार घरों को तोड़ डाले, सब्जी भी चट कर गए

Jan 14, 2026 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

मझगांव और कुमारडुंगी गांव में हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। चार घरों को ध्वस्त कर दिया और कई किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। पंचायत मुखिया ने कहा कि पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

मझगांव में जंगल से सटे गांवों में गजराजों का तांडव, चार घरों को तोड़ डाले, सब्जी भी चट कर गए

मझगांव। हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात मझगांव व कुमारडुंगी प्रखंड़ गांव में जमकर उत्पात मचाया. झुंड ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया है. जबकि कई किसानों की फसलों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया,हाथियो के अलग अलग झुंड ने मझगांव प्रखंड़ के बुरामपदा गांव निवासी व बालियापदा निवासी जमादार तामसोय के सब्जी बगान के गोभी व टमाटर आदि खाकर बर्बाद कर दिया ,प्रखंड़ घोड़ाबंधा पंचायत अन्तर्गत ग्राम हेसेल बेरेल निवासी सुकरा हेम्ब्रम का घर दिवार तोड़कर लगभग बीस किवंटल धान , चावल पच्चास किलो बर्तन , विजय हेम्ब्रम का दिवार तोड़कर पन्द्रह किवंटल चावल और घर का अन्य सामान, ग्राम ओल्हानिया निवासी मधो पान घर तोड़ कर एक किवंटल चावल , पच्चीस किलो आटा और घर का अन्य सामान डिक्सी , बर्तन , बक्सा आदि बर्बाद कर दिया,पंचायत मुखिया विवेकान्नद पुरती ने सूचना पाकर पीडित के घर पहुँचकर मामला की जानकारी साथ कहा कि जल्द जल्द मुआवजा दिलाने की प्रयास करेगे ताकि गरीब तबके के लोग के घर पुन: ठीक हो जाऐ।वही

कुमारडुंगी प्रखंड़ के ग्राम छोटा लुन्ती टोला काशीडीह चट्टानसाई निवासी मिस्त्र भानु ने बताया कि एक दंतल हाथी रात लगभग 12 बजे अचानक घर का दिवार गिरने की आवाज आई जिससे मैं ओर मेरी पत्नी व बेटी सोऐ हुए थे,आवाज सुनते ही उठ गऐ तो देखा कि एक हाथी अपने सुन्ड से मछरदानी को खिंच रहा था,मैं हिमत रखते हुऐ किसी तरह परिवार को घर से सुरक्षित घरृ से निकाले नही तो हमलोगो की जान से मार डालता, आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी.सभी लोग एकजुट हुए और ढोल, पटाखा, मशाल के सहारे रात भर जगराता कर हाथियो की झुंड को जंगलो की ओर खदेड़ा गया. लोगो ने बताया कि हेसबरेल में एक हाथी,बुरामपदा के झुंड में चार से पांच व काशीडीह के चट्टानसाई में एक दंतल हाथी शामिल है. ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताते हुऐ कहा कि विभाग सिर्फ दिखावा कर रहा है,अब तक प्रखंड़ के चार लोगो की जान हाथी ले ली है फिर भी हाथी को पकड़ नही पा रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।