
मझगांव : हाथी ने चार घर तोड़े, फसल को रौंदा
मझगांव और कुमारडुंगी प्रखंड में हाथियों के झुंड ने रात में उत्पात मचाया। चार घरों को तोड़कर किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की। मुखिया ने पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया।
मझगांव, संवाददाता। हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात मझगांव व कुमारडुंगी प्रखंड गांव में जमकर उत्पात मचाया। झुंड ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। घोड़ाबंधा पंचायत अन्तर्गत ग्राम हेसेल बेरेल निवासी सुकरा हेम्ब्रम का घर तोड़कर लगभग बीस क्विंटल धान, पच्चास किलो चावल, घर में रखे बर्तन, विजय हेम्ब्रम का दीवार तोड़कर पन्द्रह क्विंटल चावल, घर का अन्य सामान, ओल्हानिया निवासी मधो पान का घर तोड़ कर एक क्विंटल चावल, पच्चीस किलो आटा और घर का अन्य सामान को बर्बाद कर दिया। मुखिया विवेकानंद पूर्ति ने सूचना पाकर पीडित के घर पहुंचकर मामला की जानकारी ली।
साथ कहा कि जल्द जल्द मुआवजा दिलाने की प्रयास करेंगे ताकि गरीब तबके के लोग के घर पुन: ठीक हो सके। वहीं, कुमारडुंगी प्रखंड के ग्राम छोटा लुन्ती टोला काशीडीह चट्टानसाई निवासी मिस्त्र भानु ने बताया कि एक दंतेल हाथी रात के लगभग 12 बजे अचानक घर का दीवार गिरने की आवाज आई। उस समय मेरे साथ पत्नी व बच्चे सोए हुए थे। हाथी को देखने के बाद हिम्मत करके सभी सुरक्षित स्थान पर भागे और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सभी लोग एकजुट हुए और ढोल, पटाखा, मशाल के सहारे रात भर जगराता कर हाथियों की झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग सिर्फ दिखावा कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




