बदहाल है स्वास्थ्य सेवा, कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं संसाधन का अभाव

Apr 07, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर संकट में है। डॉक्टरों की संख्या केवल 87 है, जबकि 220 पद स्वीकृत हैं। सुदूर इलाकों में स्थिति और भी खराब है। स्थानीय अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की कमी और संसाधनों का अभाव स्वीकार किया है, लेकिन जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।

बदहाल है स्वास्थ्य सेवा, कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं संसाधन का अभाव

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार है। डॉक्टरों की कमी है। संसाधनों का अभाव है। सुदूरवर्ती इलाकों का तो हाल और भी बुरा है। डॉक्टरों की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में डॉक्टर के कुल पद 220 हैं। मात्र 87 डॉक्टर कार्यरत हैं। 133 पद खाली है। सदर अस्पताल में भी जितनी चिकित्सकों की जरूरत है उतना नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक की भी कमी है। पूरा सिस्टम भगवान भरोसे चल रहा है। जनसंख्या के हिसाब से जिले में एक सदर अस्पताल चाईबासा और चक्रधरपुर में एक अनुमंडल अस्पताल है। मझगांव प्रखंड के रेफल अस्पताल में 11 डाक्टरों के पद स्वीकृत है, जिसमें से चार डॉक्टर पदस्थापित हैं।

यहां 10 स्टाफ के स्वीकृत पद हैं, जिसमें मात्र तीन पदस्थापित हैं। पीएचसी घोड़ाबंधा में दो डॉक्टर के स्वीकृत पद हैं, लेकिन एक पदस्थापित हैं। स्टाफ के 11 पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी नहीं है। जगन्नाथपुर अनुमंडल के सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। इस स्वास्थ्य केंद का अपना एक एंबुलेंस तक नहीं है। हर छोटे इलाज के लिए यहां से रेफर कर दिया जाता है। यहां एक भी स्थाई डॉक्टर तक नहीं है। यहां मात्र 3 डॉक्टर हैं, जिसमें दो एमबीबीएस और एक डेंटल मौजूद हैं। दोनों एमबीबीएस डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं।इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने कहा कि जिले में डॉक्टर की कमी है। विभाग को पत्र लिखकर अन्य चिकित्सकों के साथ विशेषज्ञ की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं है। बहुत जल्द सदर अस्पताल का नक्शा बदल जाएगा और यहां आने वाले मरीजों को हर सुविधा भी मिलेगी। उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से चिकित्सक और अन्य कर्मियों की बहाली की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।