55 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र जांच
चाईबासा में सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सदर अस्पताल द्वारा बस स्टैंड में स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 3 मोतियाबिंद और 2 ट्रेजियम के मामले थे। सभी का निशुल्क ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया जाएगा और जरूरतमंदों को चश्मा एवं आई ड्रॉप भी वितरित किया गया।
चाईबासा ।सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सदर अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन बस स्टैंड में शनिवार को किया गया। इस स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में बस चालक कंडक्टर, खलासी तथा राहगीरों सहित कुल 55 मरीजों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच किया गया। सभी मरीजों का नेत्र जांच सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो के द्वारा किया गया।इस शिविर में 3 मोतियाबिंद के तथा 2 मरीजों में ट्रेजियम पाया गया। नेत्र पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा ने बताया कि सभी का ऑपरेशन सदर अस्पताल चाईबासा में निशुल्क किया जाएगा।
इस शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नजदीकी पावर का चश्मा एवं आई ड्रॉप भी निशुल्क दिया गया। शिविर के दौरान सदर अस्पताल चाईबासा के ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर एवं परिचारिका संजना देवी तथा जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के मोहम्मद हुसैन आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




