ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा हाटगम्हरिया व जेटेया में स्वास्थय केंद्र का उद्घाटन आज

हाटगम्हरिया व जेटेया में स्वास्थय केंद्र का उद्घाटन आज

हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया...

हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया...
1/ 2हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया...
हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया...
2/ 2हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया...
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 18 Aug 2020 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया पंचायत में अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र नोवामुंडी प्रखंड के नाम से भवन निर्माण के लिए योजना आवंटित किया गया था। लेकिन राशि के अभाव उक्त भवन का निर्माण कार्य पूरा होने में 14 वर्ष लग गये। खैर देर ही सही पर 14 वर्ष बाद उक्त दोनों स्वास्थय केंद्र का भवन 19 अगस्त को क्षेत्र के जनता की सुविधा के लिए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोनाराम सिंकु तथा विधायक दीपक बिरूवा के संयुक्त तत्वाधान में उद्घाटन किया जायेगा।

ज्ञात हो की फंड के अभाव में उक्त दोनों स्वास्थय केंद्र के नवनिर्मित भवन खण्डहर के रूप में तबदील हो गया था। लेकिन सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा का प्रयास और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा इन योजनाओं को पुरा करने के लिए डीएमएफटी फंड से पूरा कराने का निर्णय लिये जाने के कारण यह कार्य पूर्ण हुई। जेटेया में ठेकेदार ईश्वरचंद विद्यासागर और हाटगम्हरिया में नवाज हुसैन सह बिरसा द्वारा उक्त योजना को पूरा कराया गया। नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जेटेया पंचायत के लोगों को ईलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को अब गांव से दस किमी दूर शहर का राह नहीं देखना पड़ेगा। बुधवार को सांसद गीता कोड़ा और जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु संयुक्त रूप से 10 बजे अतिरिक्त स्वास्थय केंद्र भवन का उदघाटन करेगे। उसके बाद 12 बजे हाटगम्हरिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा और विधायक दीपक बिरूवा के हाथों की जायेगी उद्घाटन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें