Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsHealth Camp for Pregnant Women 230 Tests Conducted in Chaibasa
230 गर्भवती महिलाओं का सभी प्रकार की जांच के बाद दवा दी गई

230 गर्भवती महिलाओं का सभी प्रकार की जांच के बाद दवा दी गई

संक्षेप:

चाईबासा में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर द्वारा 230 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें ब्लड, होमोग्लोबिन, युरिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और एचआईवी की जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि हर महीने इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि प्रसव में किसी भी समस्या से बचा जा सके।

Feb 09, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में स्थित एमसीसी भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के दुवारा लगभग 230 गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड,होमोगलोबिन,युरिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और एचआईवी समेत सभी प्रकार की जांच कर दवा भी दी गई।यह जानकारी डा, जगन्नाथ हेंब्रम ने दी। उन्होंने बताया कि हर महीना गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगाकर सभी प्रकार की जांच की जाती है, ताकि प्रसव के समय किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि शिविर में डा,संगीता मुंडरी और डॉ,सुजाता महतो ने गर्भवती माताओ की जांच की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर में सदर के सभी लैंब टेक्निशियन ,एएनएम और स्वास्थ्य कर्मीयों ने अपना योगदान दिया।