
230 गर्भवती की जांच के बाद दी गई दवा
चाईबासा में सोमवार को एमसीसी भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर द्वारा लगभग 230 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इसमें ब्लड, हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई। डॉक्टरों ने गर्भवती माताओं को दवाई भी दी। यह शिविर हर महीने आयोजित किया जाता है।
चाईबासा। सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में स्थित एमसीसी भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के की ओर से लगभग 230 गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड, हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर समेत सभी प्रकार की जांच कर दवा भी दी गई। यह जानकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने दी। उन्होंने बताया कि हर महीना गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर लगाकर सभी प्रकार की जांच की जाती है, ताकि प्रसव के समय किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. संगीता मुंडरी और डॉ. सुजाता महतो ने गर्भवती माताओं की जांच की।
शिविर में सदर के सभी लैंब टेक्नशियन, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




