विद्यार्थयों से नशापान से दूर रहने का आह्वान
जगन्नाथपुर में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशापान से दूर रहकर ही स्वस्थ नागरिक बन सकते हैं। एक स्वस्थ नागरिक राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

जगन्नाथपुर, संवाददाता। मंगलवार को हाटगम्हारिया स्थित राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शिविर लगाया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मो. साकिर और सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशापान से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशा धन की बर्बादी के साथ-साथ तन, मन और जीवन को भी नुकसान पहुंचाता है।
युवा वर्ग इसे चुनौती मानकर ही स्वस्थ नागरिक बन सकता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही देश का सच्चा सिपाही होता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


