Chaibasa News: गुवासाई के सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, गाँव की समस्याओं पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: गुवासाई के सरना स्थल में मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा हुई। बैठक में गाँव की सीमाओं पर साइन बोर्ड लगाने, बच्चों की कबाड़ बेचने के लिए चोरी में शामिल होने की समस्या रोकने और डी.ए.वी. स्कूल के मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में संयुक्त आवेदन और उपायुक्त को लिखित आवेदन देने का निर्णय लिया। रास्तों और अभिलेखों के पुनरीक्षण सर्वेक्षण पर भी विचार किया गया।

गुवासाई के सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, गाँव की समस्याओं पर हुई चर्चा
गुवासाई के सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, गाँव की समस्याओं पर हुई चर्चा

ग्राम सभा में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा

Chaibasa News:

गुवा । गुवासाई स्थित सरना स्थल में मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्राम सभा में सबसे पहले गाँव की सीमाओं को स्पष्ट करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि साइन बोर्ड लगाने के दिन गाँव के सभी निवासी अपने जमीन के कागजात, खतियान अथवा मालगुजारी रसीद लेकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में बच्चों द्वारा कबाड़ बेचने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं में शामिल होने की समस्या पर चिंता जताई गई। इस पर रोक लगाने के लिए आसपास के गाँवों के लोगों के साथ मिलकर साइकिल से कबाड़ खरीदने वालों तथा कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस थाने में संयुक्त आवेदन देने का निर्णय लिया गया। वहीं, डी.ए.वी. स्कूल में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में CSR के तहत बच्चों को किताबें नहीं मिलने तथा बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिले के उपायुक्त (डीसी) को लिखित आवेदन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, गाँव में दिउरी आवास तक जाने वाले संकरे रास्तों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। रास्ते के किनारे जिनकी जमीन है, उनसे बातचीत कर समस्या सुलझाने का प्रयास किया गया। ग्राम सभा में गाँव के रैयतों, भूमि और जनसंख्या से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए पुनरीक्षण सर्वेक्षण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं का समाधान कर गाँव के विकास और व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।

ग्राम सभा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦ग्राम सभा कहाँ आयोजित की गई और इसकी अध्यक्षता किसने की?−
ग्राम सभा गुवासाई स्थित सरना स्थल में आयोजित की गई और इसकी अध्यक्षता मानकी सुरेश चाम्पिया ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: गुवासाई के सरना स्थल में विशेष ग्राम सभा आयोजित, गाँव की समस्याओं पर हुई चर्चा