Chaibasa News: थाना प्रभारी ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: बड़ाजामदा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंके जाने से गंदगी का संकट गहरा हो गया है। मुख्य सड़क और मोहल्लों में कचरे के बड़े ढेर नजर आ रहे हैं। इससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। थानाध्यक्ष बालेश्वर उरांव ने स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

थाना प्रभारी ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

Chaibasa News: बड़ाजामदा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कचरा फेंके जाने से गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़क, बाजार की गलियां, स्कूलों के आसपास, खाली पड़े भूखंडों तथा विभिन्न मोहल्लों में खुलेआम कचरा फेंके जाने से वातावरण दूषित हो रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किए जाने पर कई स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर पाए गए। कहीं लोगों ने अपने घरों के पास ही कचरा जमा कर रखा है तो कहीं सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों को ही कूड़ादान बना दिया गया है।

इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू व गंदगी से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति पर चिंता जताते हुए बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।