एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग, 2025-26 फ्रेंड्स कोल्टस ने जी० एंड एस० क्लब जामदा को हराया
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा ने गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को छह रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। गोप एवं सिंह क्लब जामदा फिर भी ग्रुप में पहले स्थान पर बना हुआ है। अगला मुकाबला फ्रेंडस क्लब चाईबासा का जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब से होगा।

चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा ने एक नजदीकी मुकाबले में गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को मात्र छः रनों से पराजित कर इस प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की। हलांकि आज की हार के वावजूद गोप एवं सिंह क्लब जामदा की टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर बरकरार है और इसका क्वार्टर फाईनल खेलना भी पक्का है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस कोल्टस की टीम 27.4 ओवर में 167 रन बनाकर आल आउट हो गई।
दोनों उद्घाटक बल्लेबाज यश कुमार एवं भूपेंद बालमुचू को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। यश ने आठ चौके एवं चार छक्के की सहायता से 77 रन तथा भूपेंद बालमुचू ने चार चौके की मदद से 23 रन बनाए। जी एंड एस क्लब की ओर से मंजीत कुमार ने 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान धीरज कुमार एवं शुभम ओझा ने दो-दो विश्वेश मिश्रा एवं सुखदेव बैठा ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोप एवं सिंह क्लब की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया पर पूरी टीम 28.4 ओवर में 161 बनाकर आल आउट हो गई और मात्र 6 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी। इस टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सिद्धार्थ कुमार ने छः चौके एवं एक छक्का की सहायता से सर्वाधिक 62 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में कप्तान धीरज कुमार ने 34, यश मुखी ने 19 तथा पवन आप्ट ने 10 रन बनाए। फ्रेंडस कोल्टस की ओर से भूपेंद बालमुचू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर चार विकेट चटकाए। मो० आमीर एवं राकेश गागराई को दो-दो तथा गाजी अली को एक सफलता हाथ लगी। इस प्रतियोगिता में कल फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब से होगा। हलांकि ये दोनों टीमें पहले ही क्वार्टर फाईनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है परंतु शुक्रवार को होने वाले मैच के परिणाम से यह तय होगा कि कौन सी टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


