Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsFreedom Cup Football Championship 2025 Concludes with OFA River Crossing as Champions
ओएफए नदी पार ने अमला टोला फुटबॉल क्लब को 7- 6 से किया पराजित

ओएफए नदी पार ने अमला टोला फुटबॉल क्लब को 7- 6 से किया पराजित

संक्षेप:

चाईबासा में स्वतंत्रता कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन 15 अगस्त को हुआ। फाइनल में ओएफए नदी पार ने अमला टोला को 7-6 से हराकर चैंपियन बन गए। विजेता टीम को ₹40,000 और उपविजेता को ₹30,000 की पुरस्कार...

Aug 17, 2025 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल दो दिवसीय स्वतंत्रता कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 15 अगस्त को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरीन, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार थे। स्वतंत्रता कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन से निबंधित 16 क्लब एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला ओएफए नदी पार बनाम अमला टोला फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। मैच समाप्ति तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर छूटी। इससे रेफरी को ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा जिसमें ओएफए नदी पार ने अमला टोला फुटबॉल क्लब को 7- 6 गोल से पराजित कर चैंपियन बना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद राशि ₹ 40,000 रुपये उपविजेता टीम ट्रॉफी एवं नगद ₹ 30,000 रुपये, सेमी फाइनलिस्ट नाइन स्टार पाताहातु एवं बनामगुटू फुटबॉल क्लब को दस-दस हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच नदी पार के सुनील खलको, बेस्ट स्कोरर अमला टोला के सोंगा सुंडी को मैन ऑफ द टूनामेंट एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार नदी पार के अमित कच्छप को टी शर्ट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान समाजसेवी सुनील साहू, समाजसेवी त्रिशनु राय, शिक्षा विभाग केएपीओ सुभाष हेंब्रम, बड़ा बाबू सुशील सिंकु, सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सह सचिव नारायण देवगम, कोषाध्यक्ष अनिल लकड़ा, दामु बनरा,कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बनरा, मानकी कुदादा समेत कई लोग थे।