Chaibasa News: आयुष विभाग के शिविर में 181 लोगों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में आयुष विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के दूरदराज के गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। 181 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।

Chaibasa News: आयुष विभाग के शिविर में 181 लोगों की हुई जांच

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में कुल 181 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर के दौरान बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, गैस्ट्रिक समस्या, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित कई सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और उनके अनुरूप दवाइयां उपलब्ध कराईं।आयुष

विभाग की टीम ने तांतनगर प्रखंड के गितीलादेर, बंदगांव प्रखंड के टेबो, खुंटपानी प्रखंड के बासाहातु एवं गाड़ाहातु, मंझारी प्रखंड के थई, मनोहरपुर प्रखंड के खुडपोश तथा सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट गांव में शिविर आयोजित किए। शिविर में डॉ. सादिका, डॉ. अनीरूध, डॉ. सूर्य, डॉ. प्रदीप, डॉ. राधिका, डॉ. सुष्मिता और डॉ. कविता ने अपनी सेवाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।