बेतेरकिया में टाटा स्टील फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
जगन्नाथपुर के दूधविला पंचायत के बेतेरकिया गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मलेरिया, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों ने परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

जगन्नाथपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से नोवामुंडी प्रखंड के दूधविला पंचायत अंतर्गत बेतेरकिया गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मलेरिया, शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर के दौरान गांव के अधिकतम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलता है। मौके पर पंचायत की मुखिया मुखिया पूर्ति, गौड़ सेवा संघ प्रखंड अध्यक्ष पाप्पु गौड़, मिलु पूर्ति सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


