झींकपानी अंचल कार्यालय के महिला कर्मी से 13 लाख की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा की अमीना बानो ने हाफिज रमीज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें आरोप है कि हाफिज ने विभिन्न बहानों से अमीना से 13 लाख रुपये ठग लिए। अमीना झींकपानी अंचल कार्यालय में अनुसेवी के पद पर कार्यरत हैं। पंचायत के दबाव में हाफिज ने 3 लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाकी राशि अब तक नहीं लौटाई है।

झींकपानी अंचल कार्यालय के महिला कर्मी से 13 लाख की ठगी

चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना के बड़ी बाजार मस्जिद मोहल्ला निवासी अमीना बानो ने बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी निवासी हाफिज रमीज असलम अली के खिलाफ धोखाधड़ी कर लगभग 13 लाख रुपये ठगी करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है। अमीना झींकपानी अंचल कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर अनुसेवी के पद पर कार्यरत है। 5 मई 2026 को सदर थाना में दर्ज मामले में बताया है कि हाफिज पेशे से मोलबी है और झाड़-फूंक के सिलसिले में घर आता था। वर्ष 2023 में हाफिज ने अलग-अलग बहाना बना कर 5 लाख 50 हजार रुपये ले लिया। इसी बीच एक जोड़ी सोने का झुमका भी बहला फुसलाकर कर जमीन दिलाने के नाम पर ले लिया।

इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। इसके बाद जमीन दिलाने के नाम पर नवंबर 2023 में ही अमीना के बैंक खाते से 9 लाख 50 हजार रुपये लोन के रूप में निकासी कर लिया। अमीना को लोन की रकम चुकाने के लिए हर महीना 19 हजार रुपये देना पड़ा। 15 लाख 50 हजार रुपये के बारे में पंचायत के लोगों को मालूम है। पंचायत के दबाव पर अबतक लगभग 3 लाख रुपये लौटाया है। शेष साढ़े 12 लाख रुपये मांगने पर नहीं दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।