Chaibasa News: रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा के रामनगर में श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी का गठन हुआ है। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक और गोविंद पाठक को अध्यक्ष बनाया गया है। पूजा की व्यवस्था और सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष
रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष

Chaibasa News: गुवा । गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

कमेटी के प्रमुख सदस्य

कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक बनाया गया, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहन महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोच्छाईत और राजन सिंह को शामिल किया गया। सह सचिव के रूप में राहुल मल्लिक, निर्मलजीत सिंह, विद्याकांत झा, इंद्रकांत झा एवं राकेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मिलन सिंह, सोनू साहू, विनय प्रसाद, विपिन ठक्कर, राजू ठाकुर, विवेक महतो, करण सिंह, ज्वाला साहनी, सावन सांडिल एवं सुमित दास शामिल हैं। वहीं राजेंद्र पृष्टी, प्रकाश राउत, सुखराम सांडिल, राजेश ठठेरा, बिशु करुवा एवं भुकरुल दास को सदस्य बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोमनाथ परीदा एवं चिकू सिंह को दी गई। पूजा-अर्चना का दायित्व पंडित मलय पानीग्राही को सौंपा गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कमेटी गठन के साथ ही रामनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सामान्य प्रश्न

✦कमेटी का अध्यक्ष कौन है?−
कमेटी के अध्यक्ष गोविंद पाठक हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष