वन विभाग की टीम ने नीमडीह क्षेत्र में एक हाथी को निकाला सुरक्षित
चाईबासा में वन विभाग की टीम ने नीमडीह क्षेत्र से एक हाथी को सुरक्षित निकालकर जंगल की ओर भेजा। हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए हाथी को गांव से बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रण में रखा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

चाईबासा। वन विभाग की टीम ने टोन्टो प्रखंड के नीमडीह क्षेत्र से एक हाथी को सुरक्षित निकाल कर जंगल के रास्ते जंगल में भेज दिया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विभाग की जानकारी के अनुसार एक हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित रूप से गांव से बाहर निकाल कर जंगल का रास्ता दिखाया।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हाटगम्हरिया से भी अतिरिक्त क्यूआरटी टीम को बुलाया गया तथा संयुक्त गश्ती की गई।
वन विभाग की तत्परता से हाथी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।वन विभाग द्वारा रात भर गश्ती की गई। हाथी के अचानक दिशा बदलने की संभावना को देखते हुए बिंगटोपान, कुदाहातु, रजांका एवं चालगी क्षेत्रों में भी गश्त को बढ़ा दिया गयातथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान वन विभाग के अधिकारी शनिचर हांसदा, एक्का बाबलू लकड़ा, सलमा किस्कू सहित गम्हरिया एवं चाईबासा रेंज की क्यूआरटी टीम मौके पर मौजूद रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


