जगन्नाथपुर : दो बाइक की टक्कर में पांच घायल
जगन्नाथपुर में कालिया होटल के पास सोमवार को दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। डांगुवापोसी के गंगाराम और सोनु बोबोंगा अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे, तभी जिंतुगोड़ा के गुरुचरण सिंकु से टक्कर हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर कालिया होटल के समीप सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगुवापोसी के मानकीसाई निवासी गंगाराम बोबोंगा और सोनु बोबोंगा अपने दोस्त मांझारी थाना क्षेत्र के कुंदुरगुटु गांव निवासी सागर बिरुवा और पाण्डु विरुवा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कुंदुरगुटु गए थे। चारों वहां से वापस डांगुवापोसी लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर के कालिया होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही जिंतुगोड़ा निवासी गुरुचरण सिंकु की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि गुरुचरण सिंकु के चेहरे और माथे पर गंभीर चोट आई है वही सोनू बोबोंगा, जो पैर से विकलांग है उन्हें पैर और माथे में चोट आई है। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



