टाटा डीएवी के बच्चों ने जाना आग बुझाने का तरीका
नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अग्नि शमन विशेषज्ञ दिनेश कुमार पासवान ने बच्चों को अग्निशमन सप्ताह की जानकारी दी। प्राचार्या शशिकला ने आग के खतरों के बारे में बताया और तकनीकी जानकारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में गुरुवार को बच्चों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर टाटा स्टील नोवामुंडी से अग्नि शमन विशेषज्ञ दिनेश कुमार पासवान अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए थे। पासवान ने अग्निशमन सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने कहा कि आग बहुत जल्दी फैलकर बड़े पैमाने पर जान मॉल की क्षति पहुंचाता है। इसलिए इसके रोकथाम की तकनीकी जानकारी बच्चों में होना आवश्यक है। मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चंद्र साह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


