न्यु कॉलोनी टूंगरी में लगी आग

Mar 07, 2026 10:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के न्यू कॉलोनी टूंगरी में डॉ० ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार रात आग लग गई। मिक्सर मशीन भी आग में शामिल हो गई। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता त्रिशानु राय को सूचित किया, जिन्होंने फायर ऑफिसर को बुलाया। अग्निशामक टीम ने समय पर पहुँचकर आग पर काबू पाया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

न्यु कॉलोनी टूंगरी में लगी आग

चाईबासा ।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी टूंगरी स्थित डॉ० ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात आग लग गई । एक मिक्सर मशीन भी आग अपने चपेट में आ गयी । आग की लपटे इतनी तेज थी जिसे देख आसपास के स्थानीय लोगों ने आवासीय क्षेत्र होने के कारण स्थिति को अनियंत्रित होते हुए देख घटना की जानकारी कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को दी । त्रिशानु राय ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐतिहातन प०सिंहभूम जिला के फायर ऑफिसर को फोन कर वस्तु स्थिति तथा घटना की जानकारी देते हुए यथोचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

जिसके बाद त्वरित पहल करते हुए अग्निशामालय , चाईबासा की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को आग को नियंत्रित किया। टीम के समय पर पहुँचने के कारण कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी , सूखे पत्तों का ढेर होने के कारण टीम को आग नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।