ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा फादर जोन पूर्ति व फादर निकोलस केरकेट्टा ने दिया योगदान

फादर जोन पूर्ति व फादर निकोलस केरकेट्टा ने दिया योगदान

कैथोलिक चर्च पारिश में फादर जोन पूर्ति ने पल्ली पुरोहित और फादर निकोलस केरकेट्टा के बतौर सहायक पुरोहित योगदान...

फादर जोन पूर्ति व फादर निकोलस केरकेट्टा ने दिया योगदान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 14 Mar 2022 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

कैथोलिक चर्च पारिश में फादर जोन पूर्ति ने पल्ली पुरोहित और फादर निकोलस केरकेट्टा के बतौर सहायक पुरोहित योगदान किया। रविवार को साप्ताहिक मिस्सा पूजा के उपरांत फादर जोन का काथलिक सभा एवं महिला मंडल की अगुवाई में बुके देकर एवं स्वागत गीत के साथ अभिनंदन किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड के बुरुबोड़ता में जन्मे फादर जोन ने 25 जनवरी को मालुका पारिश में समारोह पूर्वक पुरोहित का अभिषेक ग्रहण किया। पुरोहित का अभिषेक ग्रहण करने के बाद बतौर नियमित पुरोहित फादर जोन का यह पहला योगदान है। मौके पर काथलिक सभा के अध्यक्ष आशीष बिरुवा ने चाईबासा पल्ली के विश्वासियों की ओर से विश्वास जताया कि फादर जोन चाईबासा अंचल के विश्वासियों का आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने में सफलतापूर्वक अगुवाई करेंगे, ताकि हर विश्वासी निरंतर ईश्वर के वचनों में अपने आपको जीवंत महसूस करे। फादर जोन ने विश्वासियों को भरोसा दिलाया कि ईश्वर ने उनको जो काम सौंपा है, उसे पूरे मनोयोग से जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर विश्वासी के कर्म व वचनों को सार्थक बनाने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा, ताकि हम हर विश्वासी अपने जीवन में एक आदर्श व्यवहार प्रस्तुत करने में सफल हो सकें। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा, फादर अगस्टिन कुल्लू, फादर सहाय थासन,ब्रदर अनिल ब्रदर बारी, सिस्टर बलमदीना समेत थॉमस सुंडी, किशोर कुमार तामसोय, संजीव कुमार बलमुचू, रोयलेन तोपनो,भगवान तोपनो, अमातुस तोपनो, किरण तोपनो, जुलियाना देवगम, मंजू सावैयां, जगरानी सुंडी,ललिता लागुरी, तोयोन तोपनो,पासिंग सावैयां, जेवियर देवगम,सुनीता हेम्ब्रम, रोबिन बलमुचु,फुलजेम्स डाहंगा पुष्पा डाहंगा, गंगामोती तामसोय, अनिला सुंडी,आनंदिनी बादुला,कमला उगुरसंडी,प्रफुल्लित टोप्पो आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े