टोंटो : सड़क दुघर्टना एक व्यक्ति की मौत, युवक जख्मी
चाईबासा में एक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय चिंतामणि प्रधान की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय नीतिन प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अस्थि बहाने बैतरणी जा रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। चिंतामणि की रास्ते में मौत हो गई।

चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास की है। मृतक 40 वर्षीय चिंतामणि प्रधान कराईकेला थाना के भालू पानी गांव का रहने वाला था। जख्मी 19 वर्षीय नीतिन प्रधान भी उसी गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर जैतगढ़ के बैतरणी जा रहे थे। नितिन के पिता के निधन होने के बाद अस्थि को बहाने के लिए बैतरणी जा रहे थे। रास्ते में टोंटो थाना अंतर्गत राजंका गांव के पास पीछे से एक स्कॉर्पियो धक्का मार दिया।
इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर ले जाने के दौरान रास्ते में चिंतामणि की मौत हो गई, जब जख्मी नीतिन का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



