Chaibasa News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, दो रेफर

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: जगन्नाथपुर के बलियाडीह टर्निंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पैदल यात्री से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों और एक पैदल यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, दो रेफर

Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर–सिरिग्सिया मुख्य मार्ग पर बलियाडीह टर्निंग के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पैदल यात्री से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी 18 वर्षीय संजय प्रधान अपने 16 वर्षीय दोस्त प्रेम नायक के साथ बाइक से बलियाडीह जा रहा था। इसी दौरान चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और पैदल घर जा रहे साईंकुटी निवासी मछुआ हेस्सा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर पहुंचाया गया।

चिकित्सक डॉ. प्रतिभा ने प्राथमिक उपचार के बाद संजय प्रधान और मछुआ हेस्सा की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया, जबकि प्रेम नायक का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। संजय के हाथ की दो उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, दो रेफर