Chaibasa News: श्रद्धानंद विद्यालय में 162 बच्चों की हुई जांच
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा के सदर प्रखंड के शिक्षकों द्वारा चिह्नित 162 बच्चों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 105 बच्चों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई है। सभी को नि:शुल्क चश्मा जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह जांच सदर अस्पताल के नेत्र पदाधिकारी और साइट सेवर्स के समन्वयक ने की।

Chaibasa News: चाईबासा। सदर प्रखंड चाईबासा के शिक्षकों द्वारा चिह्नित किए गए 162 बच्चों की नेत्र जांच की गई। इसमें 105 बच्चों को चश्मा लगने का परामर्श दिया गया। सभी को जिला स्वास्थ्य समिति अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से नि:शुल्क चश्मा प्रदान की जाएगी। नेत्र व चश्मा जांच सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ, मनोज सिंह मुंडा एवं साइट सेवर्स के जिला कार्यक्रम समन्वयक बासुदेव नायक द्वारा किया गया।

