Chaibasa News: फागुन एफसी खतनापी ने खजुरिया एफसी को 4-1 से किया पराजित

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: स्वतंत्रता दिवस पर चाईबासा के मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में फागुन एफसी ने खजुरिया एफसी को 4-1 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 35 हजार रुपये दिए गए।

Chaibasa News: फागुन एफसी खतनापी ने खजुरिया एफसी को 4-1 से किया पराजित

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खजुरिया एफसी और फागुन एफसी खतनापी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फागुन एफसी खतनापी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को नकद 50 हजार रुपये एवं खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये एवं खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन समारोह में मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया चंद्रमोहन बिरुवा, उप प्रमुख दमयंती बिरुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, श्रीराम सोरेन, अरविंद कुंकल, भुवनेश्वर बिरुवा सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: फागुन एफसी खतनापी ने खजुरिया एफसी को 4-1 से किया पराजित