Chaibasa News: उच्च विद्यालय कोटगढ़ में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उच्च विद्यालय कोटगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Chaibasa News: जगन्नाथपुर संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय कोटगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी हाउस, बिरसा मुंडा हाउस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद हाउस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन और साइकिल रेस सहित कई खेल शामिल रहे।
खेलों का आयोजन
साइकिल रेस के बालक वर्ग 9-10 में उमेश चंद्र बोबोंगा ने प्रथम, रंजन गोप ने द्वितीय तथा कमलेश पूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 9-10 में शिवानी तिरिया प्रथम, मिनाक्षी बोबोंगा द्वितीय तथा लवली गोप तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग 6-8 में रमेश अंगारिया, यश गोप, बिरला गोप एवं रितेश गोप ने बेहतर प्रदर्शन किया। अन्य साइकिल रेस स्पर्धाओं में बालक वर्ग में उमेश चंद्र बोबोंगा, रंजन गोप एवं शिवा गोप तथा बालिका वर्ग में सुधा गोप, शिवानी तिरिया एवं खुशबू कुजूर ने बेहतर स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


