तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने किया पोस्टमार्टम
चाईबासा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र विक्रम टूडू की मौत मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हो गई। वह 1000 मीटर मैराथन में दौड़ते समय अचानक गिर पड़े। मेडिकल टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया और बेसरा को रांची भेजा जाएगा। पिता ने कॉलेज की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

चाईबासा, संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया है। मेडिकल टीम में डॉ. बी मरांडी, डॉ. दीपक कुमार सिन्हा और डॉ. चंदन रवि शामिल थे। मेडिकल टीम ने मृतक के बेसरा को सुरक्षित रख लिया है। मेडिकल टीम ने बताया कि बेसरा को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। विगित हो कि झींकपानी थाना अंतर्गत कैलेंडे गांव के पास स्थित इंजीनियर कॉलेज के छात्र 20 वर्षीय विक्रम टूडू की मंगलवार को मौत हो गई थी। मृतक धनबाद के निरसा का करने वाला था और इंजीनियर कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को युवा दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मृतक 1000 मीट मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह दौड़ने के दौरान अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उस समय चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने से मौत होना बताया। कॉलेज के प्राचार्य और कर्मी पोस्टमार्टम के समय सदर अस्पताल में मौजूद थे। इधर मृतक के पिता नकुल टूडू ने बताया कि जब कॉलेज में इतना बड़ा प्रोग्राम कराया जा रहा था तो वहां मेडिकल टीम क्यों नहीं थी। कॉलेज की लापरवाही से ही बच्चे की जान गई है। यदि मेडिकल टीम रहती तो बेटा की जान बचाई जा सकती थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को इंजीनियरिंग कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारियों के साथ छात्रों ने श्रद्धांजलि दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




