27 महिलाओं को मिला डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में मानव संसाधन विकास संस्थान द्वारा आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 27 महिलाओं ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

27 महिलाओं को मिला डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण

चाईबासा। मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन, केरा में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 27 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ रंजीत प्रसाद, किशोर प्रसाद, डॉ. सुरुचि कुमारी, मंजूरी हांसदा तथा निकिता मंडल ने प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर परेश मंडल, गोपाल महापात्रा, छवि मंडल, तृषा मंडल, नेहा कालिंदी, संगीता पूर्ति, बिरंग गागराई, रायमनी तैसूम, सुष्मिता साहू, सोमवारी गोप आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।