पशुपालन से आत्मनिर्भर हुईं सोनापोसी की बिनेश्वरी देवी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा की बिनेश्वरी देवी ने पशुपालन के माध्यम से अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाया है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उन्हें दो दुधारू गाय मिलीं, जिससे उन्हें प्रति दिन 10-11 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। अब उनकी मासिक आय 12-13 हजार है, और वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।

पशुपालन से आत्मनिर्भर हुईं सोनापोसी की बिनेश्वरी देवी

चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखंड के सोनापोसी पंचायत अंतर्गत कटामनी गांव की बिनेश्वरी देवी ने पशुपालन कर अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाया है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प एवं परिश्रम से आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। उनका परिवार कृषि एवं दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर था। आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य की पूर्ति करना चुनौती बना हुआ था। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत बिनेश्वरी देवी को दो दुधारू गाय प्रदान की गई। यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। योजना के माध्यम से उन्हें पशुपालन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

दोनों दुधारू गायों से अभी प्रतिदिन कुल लगभग 10-11 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है और 40 प्रति लीटर की दर से स्थानीय बाजार में ही दूध विक्रय कर रही हैं। वर्तमान में उनकी औसतन मासिक आय 12 से 13 हजार है। आज वह एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं तथा बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित बना रही हैं। उनकी सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हुई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।