हेन्देदिरी स्कूल में घुसे जंगली हाथी, मिड डे मील व्यवस्था ठप

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा के सारंडा जंगल में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी में 28/29 अप्रैल की रात दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया। हाथियों ने रसोईघर का दरवाजा तोड़कर बच्चों के लिए रखे चावल और राशन खा लिए, जिससे मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है।

हेन्देदिरी स्कूल में घुसे जंगली हाथी, मिड डे मील व्यवस्था ठप

गुवा । सारंडा जंगल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी में 28/29 अप्रैल की मध्य रात्रि दो जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल, राशन व सब्जियों को खा गए। साथ ही रसोईघर में रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। राशन समाप्त हो जाने के कारण बुधवार को बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। स्कूल पहुंचे बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है।

दुविल गांव निवासी वीर सिंह हंसदा ने बताया कि विद्यालय उनके गांव के हेन्देदिरी टोला में स्थित है। उन्होंने कहा कि रात में दो हाथियों ने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया और काफी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब भी आसपास के जंगलों में डटे हुए हैं, जिससे गांव में जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों में दहशत का माहौल है और बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि हाथियों को जल्द गांव क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके और स्कूल की व्यवस्था सामान्य हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।