हाथी के हमला से युवक गंभीर रूप से घायल
जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडागहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी गांव में हाथी के हमले में 36 वर्षीय चाम्पय केराई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया।

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडागहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी गांव निवासी 36 वर्षीय चाम्पय केराई गुरुवार सुबह जंगली दंतैल हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 6:20 बजे की है, जब चाम्पय केराई मुरजुम्बा (कमरगड़ा) क्षेत्र की ओर शौच के लिए गया था। शौच के दौरान हाथी ने उसे पैर से कुचल दिया। किसी तरह उसकी जान बची। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे घर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभागीय वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगन्नाथपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया भी सीएचसी जगन्नाथपुर पहुंचे और घायल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


