टोंटो पंचायत के विभिन्न गावों को जल्द मिलेगी बिजली
चाईबासा 13 अप्रैल फ़ाइल संख्या 1 टोन्टो पंचायत के विभिन्न टोलों में जल्द

चाईबासा। टोंटो प्रखंड के टोंटो पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव टेन्सरा, उदल कम, तोपाबेडा, गढाफारम तथा तोडेजोड के विभिन्न टोला में लंबे समय से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि शाम से ही लोगों को लालटेन की रोशनी में रहना पड़ता है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप पंचायत के इन गांव में यथाशीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की। कार्यपालक अभियंता गौतम राणा ने मुखिया को हर टोला में विद्युत कनेक्शन के प्रति आश्वस्त किया।
मुखिया दीपिका लागुर ने बताया कि जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद गाड़ा परम और कोड़े जोड़ा बिजली आपूर्ति के लिए विभाग से पहल की जाएगी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


