अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी के जांच की तिथि निर्धारित
चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच की जाएगी। चक्रधरपुर में 10, 14, और 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक तथा चाईबासा में 10, 16, और 19 फरवरी को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जांच होगी। सभी अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

चाईबासा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी -सह- भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर केके मुण्डू के द्वारा चक्रधरपुर नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच अनुमंडल कार्यालय, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के सभागार में की जाएगी। 10 , 14 एवं 20 फरवरी को दिन 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का जांच किया जाएगा। इसी तरह जिले के चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संदीप अनुराग के द्वारा चाईबासा नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच के अनुमंडल कार्यालय, सदर चाईबासा के सभागार में की जाएगी।
10 , 16 एवं 19 फरवरी को दिन 11बजे से शाम 05 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी का जांच किया जाएगा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों को अपने-अपने नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र में ससमय यथास्थान उपस्थित होकर निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच अवश्य करा लेंना है । इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


