Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsElderly Players Honored at Jharkhand s National Sports Day Celebration
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के 10 बुजुर्ग खिलाड़ी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के 10 बुजुर्ग खिलाड़ी हुए सम्मानित

संक्षेप:

फोटो संख्या 12: अतिथियों के साथ सम्मान पाने वाले बुजुर्ग खिलाड़ी चाईबासा। सिंहभूम खेल

Aug 29, 2025 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

फोटो संख्या 12: अतिथियों के साथ सम्मान पाने वाले बुजुर्ग खिलाड़ी चाईबासा। सिंहभूम खेल प्रेमी समिति ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के वरिष्ठ विभूति खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें जिले के 10 बुजुर्ग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रवींद्र भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि पश्चिमी सिंहभूम ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, समिति के अध्यक्ष डीके बनर्जी और डॉ शिव प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीडीसी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने में जिले के सभी सामाजिक संस्थाओं को महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुजुर्ग खिलाड़ी हमारे लिए एक आदर्श हैं। इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन कर बुजुर्ग खिलाड़ियों के दिलों में एक बार फिर खेल भावना को जगाने और पुरानी यादों को ताजा करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी जिस भी खेल से जुड़े होते हैं उसे अपना खेल जिन्दगी भर याद रहता है। उन्होंने खेल प्रेमी समिति के सभी पदाधिकारियों को इसके लिए बधाई दी है। इस दौरान हाकी में सलन मानकी, फुटबॉल में मो सलीम, क्रिकेट में सज्जन कुमार शर्मा, एथलेटिक्स में महेश विश्वकर्मा, तीरंदाजी में एल मूर्ति, बैडमिंटन में भरत सेठिया, टेबल टेनिस में डा कैलाश नाथ, लान टेनिस में एन मुरलीधर राव, शतरंज में जहांगीर आलम अंसारी और योगासन में जसपाल सिंह जस्सी को सम्मानित किया गया। मौके पर समिति के सचिव काबू दत्ता, रमेश दास, शीतल बागे, डा जगन्नाथ हेंब्रम, मतलुब आलम, एम बिहारी, दिवाकर गोप, सुनीता पुरती, सुरसेन टोपनो, बिरजू रजक, जनक किशोर गोप, सूर्यकांत बोस आदि उपस्थित थे। ।