Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsElderly Man Murdered in Jharkhand Three Arrested in Chaiwasa Incident
मंझारी : वृद्ध की हत्या कर शव जंगल में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

मंझारी : वृद्ध की हत्या कर शव जंगल में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय कुंवर सिंह हासादा की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या का मामला 18 अक्टूबर को...

Thu, 23 Oct 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। मंझारी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में सोने कुंकल उर्फ प्रधान, कैरा कुंकल और मंगल सिंह कुंकल शामिल है। जानकारी के अनुसार, मंझारी के गीतिलपी गांव टोला कंदरा साईं निवासी लगभग 60 वर्षीय कुंवर सिंह हासादा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने बाद शव को जंगल में फेक दिया गया था। मृतक के भाई के बयान पर 18 अक्तूबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। परिजन एवं ग्रामीणों की मदद से घने जंगल से 18 अक्तूबर को पुलिस ने खोजबीन कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम कराया।

उसी समय से पुलिस घटना की जांच में जुट गई थी। पुलिस उक्त मामले में मंझारी के गीतिलपी टोला कंदरा साईं निवासी कैरा कुंकल, सोने कुंकल और मंगल सिंह गोप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उक्त तीनों ने हत्या में संलिप्त होने की बात को पुलिस के समक्ष स्वीकार किया। उक्त लोगों के निशानदेही पर शव के अलावा एक स्कूटी और हत्या में प्रयोग किए गए सामान बरामद किया है। उक्त मामले में और दो आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है की घटना की रात मृतक कुंवर सिंह हांसदा ने उक्त आरोपियों के साथ बैठक कर एक साथ भोजन कर-शराब पिया। उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी गुस्से से सभी ने मिल कर कुंवर सिंह हांसादा की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।