अज्ञात शव की हुई पहचान, गोइलकेरा के रहने वाले थे चारो सुरीन

Jan 05, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के गोइलकेरा के हाटगमहरिया गांव के 65 वर्षीय चारो सुरीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शुक्रवार को साइकिल से बेटी के घर जा रहे थे और रास्ते में गिर गए। शनिवार को पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई। पहचान न होने के कारण अज्ञात घोषित किया गया था।

अज्ञात शव की हुई पहचान, गोइलकेरा के रहने वाले थे चारो सुरीन

चाईबासा। गोइलकेरा के हाटगमहरिया गांव निवासी 65 वर्षीय चारो सुरीन की इलाज के दौरान शनिवार को मौत सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। रविवार को अज्ञात रहने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया था। सोमवार को मृतक के परिजनों ने खोजते हुए सदर अस्पताल आए। परिजनों ने शव को देख कर चारो सुरीन के रूप में पहचा की। परिजनों ने बताया कि मृतक शुक्रवार को घर से यह कह कर साइकिल से निकला था कि वह बेटी का घर गोइलकेरा के सरबील जा रहा है। उसके बाद घर वापस नहीं आए। काफी खोजबीन किया गया।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही रात में घर वापस आने के दौरान रास्ते में गिर गया था और रात भर गिरा पड़ा रहा। शनिवार को उसे घटना स्थल से उठाकर पुलिस पहले गोइलकेरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल चाइबासा रेफ़र कर दिया। शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पास कोई पहचान नहीं रहने से अज्ञात घोषित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख देने से हम लोगों को शव मिल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।