गुवा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा में बकरीद पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की, जिसमें भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और प्रेम एवं अमन का संदेश फैलाया।

गुवा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज

गुवा । गुवा में बकरीद पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे गुवा स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुवा प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिद परिसर एवं बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन की मौजूदगी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश दिया। वहीं कई घरों में परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी भी दी जाएगी। इस मौके पर मोहम्मद तबारक, मोहम्मद मुबारक, सैयद राजू, मोहम्मद इम्तियाज, सलीम कुरैशी, शेख जावेद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।