शैक्षणिक टूर पर वाराणसी भेजे गए बच्चे
चाईबासा में 197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और मेरा युवा भारत के सहयोग से 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को वाराणसी के शैक्षणिक टूर पर भेजा गया। इसमें 20 प्रतिभागियों को धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। विदाई समारोह में अधिकारियों ने बच्चों को किट और खर्च की राशि वितरित की।

चाईबासा, संवाददाता। 197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चाईबासा तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बच्चों को शैक्षणिक टूर पर वाराणसी भेजा गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां पर स्थित टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने तथा वहां की परम्परा एंव संस्कृति से रूबरू होने के लिए भेजा गया है, जिसमें कुल 20 प्रतिभागी भ्रमण के लिए केरिपुबल के 2 एस्कार्ट के साथ वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थाान करने से पूर्व प्रतिभागियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन 197 बटालियन केरिपुबल तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान मे वाहिंनी मुख्यालय 197 बटालियन केरिपुबल, चाईबासा में सम्पन्न किया गया।
टूर के लिये प्रस्थान करने से पूर्व कार्यालय मेरा युवा भारत चाईबासा की ओर से सभी प्रतिभागियों को सामान/किट व रास्ते के खर्च हेतु नकद धन राशि इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर सुरेश कुमार, कमान्डेण्ट-197 बटा, शम्भू कुमार बिश्वास, उप कमांडेंट तथा केसरकर तानाजी विट्ठल, सहाकमां 197 बटा केरिपुबल व अभिषेक आनन्द, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत चाईबासा एवं 197 बटा के सभी कार्मिक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



