तांतनगर : प्राथमिक विद्यालय काठभारी में भवन का शिलान्यास

तांतनगर : प्राथमिक विद्यालय काठभारी में भवन का शिलान्यास

संक्षेप:

मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय काठभारी में दो कमरों के भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना राज्य और समाज का विकास संभव नहीं है। झारखंड सरकार शिक्षा को...

Sep 09, 2025 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

मझगांव। शिक्षा के बिना राज्य और समाज दोनों का विकास नहीं हो सकता है। इसलिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर राज्य और समाज के विकास में अपना सहयोग दें। यह बातें तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय काठभारी में दो कमरों के भवन का शिलान्यास करते हुए मझगांव विधानसभा के विधायक निरल पूर्ति ने कही। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है। इसी के तहत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वालों को किताब, स्कूल किट, साइकिल, छात्रवृत्ति समेत अन्य सभी सुविधाएं दे रही है। जनजातीय भाषा के बच्चों के लिए जनजातीय भाषा की शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।