Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDurga Puja Preparations Artists Finalize Pandal Designs in Kiriburu and Meghahatuburu
किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु का पंडाल सबसे आकर्षण का केन्द्र रहेगा

किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु का पंडाल सबसे आकर्षण का केन्द्र रहेगा

संक्षेप:

गुवा में दुर्गापूजा के लिए किरीबुरु और मेघाहातुबुरु में पंडालों का निर्माण हो रहा है। किरीबुरु का पंडाल जूट बोरा और पुआल से बनाया जा रहा है, जबकि मेघाहातुबुरु में पुआल और कपड़ा का उपयोग किया जा रहा...

Oct 08, 2024 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा । किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, प्रोस्पेक्टिंग, मुर्गापाडा़ एवं हिल्टौप के पांच दुर्गापूजा पंडालों को अंतिम टच देने में जूटे कलाकार। इन सब पंडालों में किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु का पंडाल सबसे आकर्षण का केन्द्र रहेगा। किरीबुरु में जूट बोरा और पुआल तथा मेघाहातुबुरु में पुआल व कपड़ा से पंडाल का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों का लूक देने का कार्य हो रहा है। 9 अक्टूबर से इन पंडालों में भीड़ जूटना प्रारम्भ हो जायेगा। दूसरी तरफ लगभग दो लाख रुपये की लागत से मेघाहातुबुरु दुर्गापूजा कमिटी द्वारा लगभग 65 फीट ऊंचा विशाल रावण का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी व ठेका श्रमिक संतोष कुमार, राज नारायण शर्मा, राकेश शर्मा, नानू गोप, मार्शल बरजो, मानसिंह पूर्ति, मसीह सुरीन आदि कर रहे हैं। राजनारायण शर्मा ने बताया कि दो लाख रुपये में रावण एवं इसमें लगने वाला पटाखा एवं आकर्षण आतिशबाजी शामिल है। 13 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे से रावण बद्ध का आयोजन होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें