Chaibasa News: मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा में मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की, जिसमें भव्य पंडाल निर्माण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन
मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन

Chaibasa News: गुवा । मिलन क्लब भट्टीसाई में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।इस

अवसर पर सर्वसम्मति से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक दास, उपाध्यक्ष बुचून गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता तथा सेक्रेटरी शिव गुप्ता एवं विक्की गुप्ता बनाए गए। वहीं समिति में गणेश शर्मा, रंजन साहू, अभिषेक लोहार, चितरंजन प्रधान, टिंकू, छोटेलाल, कौशिक दास सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन