Durga Puja Celebration Women Bid Farewell to Goddess Durga with Sindoor Khela Tradition गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा मंडप में महिलाओं ने खेला सिंदूर, मां दुर्गा को दी विदाई, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDurga Puja Celebration Women Bid Farewell to Goddess Durga with Sindoor Khela Tradition

गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा मंडप में महिलाओं ने खेला सिंदूर, मां दुर्गा को दी विदाई

विजयादशमी के अवसर पर गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा मंडप में महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर 'सिंदूर खेला' की परंपरा निभाई। पूजा मंडप में भक्तिमय माहौल में महिलाएं...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 3 Oct 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा मंडप में महिलाओं ने खेला सिंदूर, मां दुर्गा को दी विदाई

विजयादशमी के पावन अवसर पर गुवा के कल्याण नगर दुर्गा पूजा मंडप में महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर "सिंदूर खेला" की परंपरा निभाई। माहौल भक्तिमय भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा। सुबह से ही पूजा मंडप में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित कर उनके चरणों में प्रणाम किया गया। तत्पश्चात एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मंगलकामनाएं दी गईं। महिलाओं ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सिंदूर खेला के बाद विसर्जन की तैयारी की गई।

ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी। पूरे माहौल में "जय मां दुर्गा" और "आबार आशीर्बाद दियो मां" के जयकारे गूंजते रहे। कल्याण नगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।