जगन्नाथपुर में चार दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

जगन्नाथपुर में ड्रग इंस्पेक्टर ने चार अवैध दवा दुकानों का निरीक्षण किया। नशे में उपयोग की जा सकने वाली दवाओं की जांच की गई, लेकिन किसी भी दुकान में ऐसी दवाएं नहीं पाई गईं। दवा दुकानों के खरीद, बिक्री एवं शेष स्टॉक की जांच के बाद सभी दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए।

जगन्नाथपुर में चार दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा चार खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशे में उपयोग की जा सकने वाली दवाओं की विशेष रूप से जांच की गई, लेकिन किसी भी दुकान में ऐसी दवाएं नहीं पाई गईं। ड्रग इंसेक्टर ने दवा दुकानों के खरीद, बिक्री एवं शेष स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की जांच की, जो संतोषजनक पाए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की दवा केवल पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही बेची जाए। कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।