Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDRM Tarun Haria Inspects Guwa Railway Station Expansion Amid Complaints of Payment Delays
गुवा रेलवे साइडिंग के विस्तारीकरण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

गुवा रेलवे साइडिंग के विस्तारीकरण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

संक्षेप: गुवा रेलवे स्टेशन पर डीआरएम तरुण हरिया ने रेलवे साइडिंग के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ निर्माण कार्य में अनियमितता और मजदूरी भुगतान में देरी की शिकायत की। डीआरएम ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। मुन्ना राउत ने रेल सेवाओं में सुधार की मांग की।

Fri, 14 Nov 2025 02:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया गुरुवार को गुवा रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे साइडिंग के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और मजदूरी भुगतान में देरी को लेकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नोवामुंड़ी भाग-1 जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवाकर इंजीनियर वर्क्स द्वारा रेलवे स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन दो माह से मजदूरों और सहयोगी कर्मियों का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण आक्रोशित होकर लोगों ने कार्य बंद कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर डीआरएम तरुण हरिया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि मजदूरों को उनका हक मिल सके। इस मौके पर गुवा के समाजसेवी मुन्ना राउत ने भी रेल सेवाओं से जुड़ी कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अक्सर 10–12 घंटे लेट चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, टाटानगर-गुवा डीएमयू ट्रेन भी पिछले छह महीनों से अनियमित रूप से चल रही है। इसके अलावा उन्होंने बड़ाजामदा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की और गुवा से रांची तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की अपील की। डीआरएम ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि रेलवे समय सारणी सुधार और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी।