Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDistrict Level Archery Selection Trials Held in West Singhbhum

एसएसए ग्राउंड में तीरंदाजी का हुआ चयन ट्रायल

पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ चाईबासा की ओर से जिला स्तरीय तीरंदाजी सब-जुनियर सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउण्ड चाईबासा

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाWed, 11 Dec 2024 06:17 PM
share Share
Follow Us on

पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ चाईबासा की ओर से जिला स्तरीय तीरंदाजी सब-जूनियर सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड चाईबासा में किया गया। इसमें कुल 45 (बालक बालिकाएं) शामिल हुए। इंडियन राउण्ड बालक वर्ग में घनश्याम जामुदा, योगेन्द्र हेस्सा, राजेश पुरती एवं खुश नायक और बालिका वर्ग में मिली मच्छुवाइन, माधुरी कुंकल, संतोषी राय एंव सरीना बुड़ीउली का चयन हुआ। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ जागन्नाथ हेम्ब्रम ने किया। इस चयन प्रतियोगिता में तीरंदाजों का हाॅसला अपजाई करने हेतु अतिथि के रूप में समाजसेवी (ब्लैडमेन) लालु कुजूर, रमेश दास, पं‌‌. सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, सचिव महर्षि महेन्द्र सिंकू, सदस्य सुधीर पाट पिंगुवा, टेक्निकल सदस्य शैलेन्द्र सावैयां, सुमित सिंकू, कोच गंगाधर नाग, रमेश जेराई, बबिता कोडांकल, चांदमुनी कूकंल , राजु बानरा, शीताल जारिका, विजय कुदादा, जानो पुरती, सरीना सुंडी, भीमसेन हेम्ब्रम इन सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी सचिव सह प्रशिक्षक केन्द्र महर्षि महेन्द्र सिंकू ने दी।

फोटो संख्या 6: सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउण्ड चाईबासा में तीरंदाजी के सेलेक्शन ट्रायल में शामिल खिलाड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें