Chaibasa News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। सभी चार्ज और सहायक चार्ज पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने समय पर कार्य पूर्ण करने और नियमित निगरानी पर जोर दिया।

Chaibasa News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की हुई समीक्षा

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों एवं सहायक चार्ज पदाधिकारियों से क्षेत्रीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी एवं आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय पर कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।

विदित हो कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के क्षेत्रीय कार्य की अवधि 20 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चाईबासा एवं चक्रधरपुर सहित संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की हुई समीक्षा