Chaibasa News: नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा जिला प्रशासन के निर्देश पर नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कमांडर कवि रंजन ने विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और सर्पदंश जैसी स्थितियों में बचाव के उपाय बताए। छात्रों ने सीपीआर देने, अस्थायी स्ट्रेचर बनाने और घायलों को सुरक्षित ले जाने का व्यावहारिक अभ्यास किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी तैयारी आपदा में जान-माल का नुकसान कम करने में मददगार है।

Chaibasa News: नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल

Chaibasa News: नोवामुंडी। जिला प्रशासन चाईबासा के निर्देश पर सोमवार को नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य मनोजित विश्वास ने कहा कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। ऐसी परिस्थितियों में जागरूकता, सतर्कता और सही समय पर उठाए गए कदम लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ सीखे गए उपायों को व्यावहारिक रूप से समझना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में वे स्वयं सुरक्षित रह सकें और दूसरों की मदद भी कर सकें।

इस दौरान कमांडर कवि रंजन ने छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और सर्पदंश जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने संकट के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से काम लेने पर जोर दिया। उन्होंने हृदयाघात के समय बडों, नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को सीपीआर देने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इसके अलावा, भूकंप या दुर्घटना के समय उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने तथा घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अस्थायी स्ट्रेचर बनाने, घायल व्यक्ति को उस पर सुरक्षित तरीके से ले जाने तथा सीपीआर देने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम करने तथा प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कमांडर कवि रंजन, कांस्टेबल राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, ऋषिकेश कुमार, कुलदीप कुमार एवं कॉलेज के सहायक प्राध्यापक साबिद हुसैन,डॉ. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. कुलजिंदर सिंह,नरेश कुमार पान, तन्मय मंडल, शांति पुरती, हीरा चातोम्बा सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: नोवामुंडी कॉलेज में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल