Chaibasa News: दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ी। सुबह 4 बजे से शुरू होकर, भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। गुवा प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की। शिवालयों में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक
दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक

Chaibasa News: गुवा । सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं की भीड़

गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

प्रशासन की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन की ओर से तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भोग वितरण कार्यक्रम

वहीं, योग नगर स्थित शिवालय में दूसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोग वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, किशोर सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। सावन की सोमवारी को लेकर पूरे गुवा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

प्रश्नोत्तरी

गुवा में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ कब उमड़ी?
गुवा में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक