Chaibasa News: सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ाया जल
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु शिव मंदिरों में भारी भीड़ थी। सिद्धेश्वर नाथ और डोकासाई शिव मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा की गई। पूजा के बाद खिचड़ी भोग वितरित किया गया। मां तारा मंदिर में महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया।

Chaibasa News: चाईबासा। सावन की तीसरी सोमवारी पर सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। सिद्धेश्वर नाथ मंदिर व डोकासाई शिव मंदिर में विधि-विधान से बाबा वैद्यनाथ की पूजा हुई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। साथ ही सिंहपोखरिया में खुले आसमान के नीचे विराजे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। मां तारा मंदिर में रुद्राभिषेक आज : मां तारा मंदिर टुंगरी में भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक का आयोजन सुबह 10 बजे आरंभ होगा।
इस अनुष्ठान में सभी भक्तों को शामिल होने की अपील की गई है।


