Chaibasa News: नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और उनके प्रति पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी ने भोग वितरण की व्यवस्था की, जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

Chaibasa News: नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नाग पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, योग नगर स्थित शिवालय में तीसरी सोमवारी नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, किशोर सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़